1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 लाख रुपए का इनामी वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार

7 लाख रुपए का इनामी वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jul 30, 2021 11:52 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 11:58 pm IST

दिल्ली का वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप उर्फ काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत में पड़ने वाले जठेड़ी गांव का निवासी है।

7 लाख रुपए का इनामी वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार- India TV Hindi
7 लाख रुपए का इनामी वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली का वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप उर्फ काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत में पड़ने वाले जठेड़ी गांव का निवासी है। पुलिस ने आज उसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जठेड़ी पर हरयाणा, पंजाब, राजस्थान इत्यादि कई राज्यों में हुई वारदातों के संगीन आरोप हैं। इस मामले में पुलिस के द्वार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि काला जठेड़ी पर 7 लाख रुपये का इनाम था। बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने काला से अपनी जान को खतरा बताया था। सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत