1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा: बिल्डर ने एक फ्लैट कई लोगों को बेचा, गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज

नोएडा: बिल्डर ने एक फ्लैट कई लोगों को बेचा, गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2018 09:27 am IST,  Updated : Aug 03, 2018 09:27 am IST
नोएडा, बिल्डर, फ्लैट, गैंगस्टर कानून- India TV Hindi
नोएडा: बिल्डर ने एक फ्लैट कई लोगों को बेचा, गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज

नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा पुलिस ने एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचने के आरोपी एक बिल्डर के ग्रुप के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि एवीजे हाइट्स बिल्डर्स के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में यह मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस ने बताया कि दिल्ली में विवेक विहार के रहने वाले ग्रुप के विनय जैन, उनकी पत्नी आशा जैन और विपिन अग्रवाल को इस मामले में नामजद किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि उनपर एक ही फ्लैट कई लोगों को गैरकानूनी रूप से बेचकर लोगों को धोखा देने का आरोप है। साथ ही बैंकों से अलग-अलग नाम से एक ही फ्लैट के लिए ऋण लेने का भी आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत