1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2019 07:19 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 07:20 pm IST

भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सोमवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

Gian Chand Gupta unanimously elected Speaker of Haryana Assembly- India TV Hindi
Gian Chand Gupta unanimously elected Speaker of Haryana Assembly Image Source : TWITTER

चंडीगढ़: भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सोमवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला के विधायक गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उसका अनुमोदन किया। विधानसभा चुनाव में गुप्ता ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र चन्द्र मोहन बिश्नोई को पराजित किया था। 

इससे पूर्व अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रघुबीर सिंह कादियान ने खट्टर, दुष्यंत और अन्य विधायकों को शपथ दिलाई। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10, कांग्रेस के 31, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के एक-एक विधायक हैं जबकि निर्दलीय विधायकों की संख्या सात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत