1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए भौंचक्का

बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए भौंचक्का

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 02:15 pm IST

इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है। जहां वो दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है। उसके कुल 4 वीडियो हैं जहां वो राजा हिंदुस्तानी के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे पर डांस कर रही है।

Girl-dances-after-break-up-with-boyfriend-video-is-going-viral-in-social-media- India TV Hindi
बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो लड़की ने लड़के के घर के बाहर किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए भौंचक्का

नई दिल्ली: अक्सर लड़कियां बॉयफ्रैंड से धोखा खाने के बाद लड़ने-झगड़ने लगती हैं या मरने-मारने की बातें करने लगती हैं लेकिन बॉयफ्रैंड के धोखा देने के बाद एक लड़की ने ऐसा काम किया कि देखने वाले भौंचक्के रह गए। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की डीजे पर अकेले नाच रही है। वहीं पास में खड़े लोग उसे देख रहे हैं और हंसते नजर आ रहे हैं। इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है। जहां वो दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है। उसके कुल 4 वीडियो हैं जहां वो राजा हिंदुस्तानी के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे पर डांस कर रही है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो संदीप सहवाग ने डाला है और लिखा है- गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर DJ ले जा के किया डांस बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका। लेकिन इस पर कोई पुष्टी नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर कई बातें कही जाती हैं और असल में होता कुछ और है।

लेकिन यूजर्स इस बात को सच मान रहे हैं। यूजर्स अपने दोस्तों को टैग करके इस वीडियो को काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 5 मिनट के इस पूरे वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। अभी तक वीडियो के पीछे की सच्चाई पता नहीं चल पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत