1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: नाबालिग, उसकी मां से बलात्कार, पुलिस कर्मियों सहित 18 के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा: नाबालिग, उसकी मां से बलात्कार, पुलिस कर्मियों सहित 18 के खिलाफ मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 03:44 pm IST

सहायक उप-निरीक्षक रैंक वाले एक पुलिस अधिकारी द्वारा 16 वर्षीय एक लड़की और उसकी मां के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की शिकायत के अनुसार, घटना पिछले महीने उसके गांव में हुई।

हरियाणा, बलात्कार- India TV Hindi
हरियाणा: नाबालिग, उसकी मां से बलात्कार, पुलिस कर्मियों सहित 18 के खिलाफ मामला दर्ज
कैथल (हरियाणा): सहायक उप-निरीक्षक रैंक वाले एक पुलिस अधिकारी द्वारा 16 वर्षीय एक लड़की और उसकी मां के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की शिकायत के अनुसार, घटना पिछले महीने उसके गांव में हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनमें कुछ पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि एएसआई रैंक के एक पुलिस अधिकारी ने पिछले महीने उसके और उसकी मां के साथ उनके घर पर बलात्कार किया और गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच सहित अन्य आरोपी घर के बाहर खड़े होकर उनका समर्थन कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार को 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल है। 
 
कैथल की पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने यहां गुरुवार को बताया कि बलात्कार के अलावा पोक्सो अधिनियम और भादंवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि करीब तीन महीने पहले नाबालिग ने अपने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे लेकिन बाद में उसने आरोप वापस ले लिए थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत