1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: जादू-टोने के संदेह में पोते ने कुल्हाड़ी से वारकर की दादी की हत्या

महाराष्ट्र: जादू-टोने के संदेह में पोते ने कुल्हाड़ी से वारकर की दादी की हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2020 11:31 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 11:31 am IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जादू-टोना किए जाने के संदेह में अपनी 62 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

महाराष्ट्र: जादू-टोने...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: जादू-टोने के संदेह में पोते ने कुल्हाड़ी से वारकर की दादी की हत्या  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर जादू-टोना किए जाने के संदेह में अपनी 62 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विक्रमगढ़ तालुका के यशवंत नगर के रहने वाले आरोपी कैलास डांगटे का मानना था कि वह अपनी दादी द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण जीवन में समस्याओं का सामना कर रहा है और इस लेकर वह उसके साथ झगड़ा करता था।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को, आरोपी ने अपनी दादी को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से कई बार मारा और फिर घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत