1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्ट टेप से हार्दिक पटेल की तस्वीर अपलोड की गई

गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्ट टेप से हार्दिक पटेल की तस्वीर अपलोड की गई

 Reported By: PTI
 Published : Mar 15, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 10:59 pm IST

हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है और उनकी फोटो अपलोड कर दी है।

congress- India TV Hindi
congress

अहमदाबाद: हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है और उनकी फोटो अपलोड कर दी है। यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आए उनके कथित सैक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट लग रहा है।

तस्वीर में पटेल से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को बिस्तर पर एक लड़की के साथ बैठा हुआ दिखाया है और नीचे लिखा है - “हमारे नये नेता का स्वागत।”

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक पार्टी की आईटी टीम ने इस खुराफात की जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट बंद कर दी। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत