गुजरात: गुजरात के गृहसचिव ने पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर 8 से 10 आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसी IB के इनपुट के बाद राज्य में किसी भी घटना से निपटने के लिए एलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान के NSA नासिर ख़ान जंजुआ ने भारत के NSA अजीत डोवाल को घुसपैठ की जानकारी दी है।
गुजरात के गृह सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक कर सभी जिलों की पुलिस को सतर्क रहने और सघन तलाशी अभियान चलाने के आदेश दिया है। साथ ही राज्य के आला पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
आतंकी अलर्ट को देखते हुए गुजरात पुलिस ने हमदाबाद रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड पर भी चेकिंग यात्रियों की चेकिंग कर रहे हैं। गुजरात के वडोदरा में भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। हर आने जाने वालों पर नज़र रखी जा रही है।
कोलकाता एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी:
कोलकाता एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी एक अधिकारी को मेल पर मिली है। धमकी के बाद पुलिस और CISF जांच में जुट गई है। साथ ही एयरपोर्ट आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है।
बड़े आतंकी हमले की कोशिश:
सेना की पश्चिम कमान के प्रमुख ने दावा किया है कि आतंकी भारत में किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। वेस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टीनेंट जनरल के जे सिंह ने खुलासा किया है कि आतंकी महाशिवरात्रि के दौरान गड़बड़ी की साजिश कर सकते हैं।