1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों की टक्कर, तेल रिसाव की खबर

गुजरात: कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों की टक्कर, तेल रिसाव की खबर

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Nov 27, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Nov 27, 2021 01:23 pm IST

हादसे की जगह पर तेल रिसाव हो रहा है। कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत का काम शुरू कर दिया है।

गुजरात: कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों की टक्कर, तेल रिसाव की खबर- India TV Hindi
गुजरात: कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों की टक्कर, तेल रिसाव की खबर Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ओखा से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर हादसा
  • कोस्ट गार्ड की टीम राहत और बचाव में जुटी

अहमदाबाद:  कच्छ की खाड़ी में दो जहाजों के बीच टक्कर होने से तेल रिसाव की खबर है। राहत और बचाव के लिए कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक  ओखा से 10 नॉटिकल मील कच्छ की तरफ समंदर में दो जहाज एवी एविएटर अटलांटिक ग्रेस के बीच 26 नवंबर की रात को टक्कर हुई है। हादसे की जगह पर तेल रिसाव हो रहा है। कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत का काम शुरू कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत