1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, तीन गिरफ्तार

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, तीन गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 10:24 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 10:24 am IST

फिलहाल बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और कनॉट प्लेस थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ये बदमाश कौन हैं पुलिस ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर हथियार लेकर बदमाश किस वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

Firing-in-Delhi- India TV Hindi
Firing-in-Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में शिवाजी स्टेडियम के पास बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया जबकि एक बदमाश फ़रार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब पुलिस को एक ऑटोवाले से जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर इन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग की तो पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

फिलहाल बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और कनॉट प्लेस थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ये बदमाश कौन हैं पुलिस ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर हथियार लेकर बदमाश किस वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

बता दें कि 15 अगस्त को लेकर दिल्ली एनसीआर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खूफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि दिल्ली में आतंकी किसी भी तरह हमला कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में गुब्बारे और गैस के बलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत