1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पैरोल पर जेल से बाहर आते ही युवक ने की महिला के घर में तोड़फोड़, गुजरात पुलिस ने सिखाया सबक

VIDEO: पैरोल पर जेल से बाहर आते ही युवक ने की महिला के घर में तोड़फोड़, गुजरात पुलिस ने सिखाया सबक

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Jun 29, 2019 04:57 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 08:32 pm IST

गुजरात के मोरबी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस एक युवक की सरेआम पिटाई करती नजर आ रही है।

Morbi- India TV Hindi
पैरोल पर जेल से बाहर आते ही युवक ने की महिला के घर में तोड़फोड़, गुजरात पुलिस ने सिखाया सबक

मोरबी। गुजरात के मोरबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस एक युवक की सरेआम पिटाई करती नजर आ रही है। दरअसल पुलिस जिस युवक को बेरहमी से पीट रही है, उसका नाम फारुख है, जिस पर कई अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।

फारुख को हाल ही में पैरोल मिली है। फारुख पर लूट और मारपीट सहित कुल 52 गुनाहों के आरोप हैं। पैरोल पर बाहर आते ही फारुख ने एक महिला के घर में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार को फारुख पुलिस की पकड़ में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सबक सिखाने के लिए बीच बाजार में पिटाई कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत