1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तस्वीरों में देखिए बारिश से बेहाल हुआ गुरुग्राम, नदी बनीं सड़कें कुंए बने अंडरपास, तैरकर निकले लोग

तस्वीरों में देखिए बारिश से बेहाल हुआ गुरुग्राम, नदी बनीं सड़कें कुंए बने अंडरपास, तैरकर निकले लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 05:18 pm IST

सबसे बुरा हाल खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर की मार झेल रहे गुरुग्राम का रहा। यहां कुछ ही घंटों की बारिश में सड़कें नदियों में बदल गईं, इन पर चल रही कारें नाव जैसी दिखने लगीं।

Gurugram- India TV Hindi
Gurugram Image Source : ANI

मानसून के सीजन में बुधवार को दिल्ली एनसीआर के लोगों ने पहली बार बारिश का लंबा दौर देखा। इस झमाझम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं आफिस आने जाने वाले लोगों के लिए बारिश मुसीबत लेकर आई। सबसे बुरा हाल खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर की मार झेल रहे गुरुग्राम का रहा। यहां कुछ ही घंटों की बारिश में सड़कें नदियों में बदल गईं, इन पर चल रही कारें नाव जैसी दिखने लगीं। सबसे बुरा हाल अंडरपास का था, लबालब भरे अंडरपास किसी अंधे कुंए में बदल गए थे। 

गोल्‍फ कोर्स रोड, सेक्‍टर 10, डीएलएफ फेज 4 में पानी भरने की तस्‍वीरें सामने आई हैं। एक जगह तो पूरी कार डूब जाने से उसमें बैठे लोगों को तैरकर बाहर आना पड़ा।

Gurugram
Image Source : ANIGurugram

भारी बारिश के बाद कुछ ऐसा दिख रहा है गुड़गांव का नजारा। चारों तरफ सड़कों पर नजर आ रहा है पानी ही पानी। 

बारिश के चलते छत तक डूबी कार
Image Source : ANIबारिश के चलते छत तक डूबी कार

बारिश के पानी से गुरुग्राम की सड़कों पर नदियों सा नजारा

gurugram
Image Source : ANIGurugram

gurugram
Image Source : ANIGurugram

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत