नई दिल्ली: हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका को नए साल में सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। हरियाणा सरकार ने उन्हें प्रमोशन देकर प्रधान सचिव बनाया है। गुरुवार को चीफ सेक्रेटरी डीएस ढेसी के नेतृत्व में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी (DPC) ने इस मामले में फैसला लिया। खट्टर सरकार ने खेमका समेत 7 अन्य अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया है।
अशोक खेमका अपने तबादलों और कुछ खुलासों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी लैंड डील को रद्द करने को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में रहे हैं।
22 साल के कार्यकाल में अशोक खेमका के 46 तबादलें हुए। वह कोलकाता के एक सामान्य परिवार से आते हैं। सिविल सर्विस जॉइन करने से पहले उन्होंने 1988 में आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में टॉप किया था।