1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: नौकरी नहीं मिली तो दे दी जान, हरियाणा की सगी बहनों की दर्दनाक कहानी

Video: नौकरी नहीं मिली तो दे दी जान, हरियाणा की सगी बहनों की दर्दनाक कहानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 05:44 pm IST

फतोहाबाद: हरियाणा में अपने पिता की लाईसेंसी रिवॉल्वर से दो बहनों ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कोमल और शिल्पा ने अपने घर पर ही खुद

sisters suicide- India TV Hindi
sisters suicide

फतेहाबाद: हरियाणा में अपने पिता की लाईसेंसी रिवॉल्वर से दो बहनों ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कोमल और शिल्पा ने अपने घर पर ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद सुसाइड नोट पुलिस के पास है। पुलिस ने नोट के संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

2 सगी बहनें उम्र महज 27 और 25 साल। बेहद पढ़ी-लिखी.. एमए, एमकॉम और MBA की डिग्री होल्डर। पढ़ाई में इतनी तेज कि आसपास के लोग काबीलियत की दाद देते थे लेकिन ये दोनों बहनें अब इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों ने खुदकुशी कर ली लेकिन इस सुसाइड की जो वजह सामने आई.. उसे जानकर हर कोई सन्न है किसी को यकीन नहीं हो रहा क्या ऐसा भी हो सकता है।

नौकरी नहीं मिली तो जान दे दी

घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले की है बड़ी बहन कोमल की उम्र 27 साल थी और ये छोटी बहन शिल्पा की उम्र महज 25 साल थी। घरवालों ने खून-पसीने की कमाई से इन दोनों बहनों को पढ़ाया था। जहां लड़कों के मुकाबले बेटियों की तादाद देश में सबसे कम है उसी हरियाणा में इन दोनों बहनों ने पढ़ाई के सारे मानक तोड़ दिए। पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की तलाश करती रहीं। एमबीए और एमकॉम की पढ़ाई की थी साथ ही खूबसूरत और स्मार्ट भी थीं फिर भी एक छोटी सी जॉब के लिए दर-दर की ठोकरें खाईं। जितना संघर्ष कर सकती थीं किया लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो जान देने का फैसला कर लिया वो भी कनपटनी पर रिवॉल्वर से गोली मारकर।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए हरियाणा की बहनों की दर्दनाक कहानी-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत