1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: शिव मंदिर से चोरों ने चुराए 1 करोड़ के आभूषण

हरियाणा: शिव मंदिर से चोरों ने चुराए 1 करोड़ के आभूषण

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 01:01 pm IST

हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर डाली।

HARYANA- India TV Hindi
HARYANA

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर डाली। चोरी की यह वारदात सकेत्री में 18-19 फरवरी की मध्यरात्रि के बीच घटी। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। (शीला दीक्षित ने BJP पर बोला हमला कहा, ''राजनीति में झूठ ज्यादा देर नहीं चलता'' )

मंदिर के एक पुजारी ने कहा, "चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ डाला और सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान ले उड़े।" हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंदिर में हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। शिवरात्रि के मौके पर 13-14 फरवरी को इस मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़े थे।

पुजारियों ने पुलिस को बताया कि मंदिर को चढ़ावे में लाखों रुपये नकद मिले थे, जिसे दो दिन पहले ही बैंक में जमा कराया गया था। हालांकि, मंदिर का बहुमूल्य सामान और बाद में आया चढ़ावा मंदिर परिसर में ही था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत