1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुआ युवक साढ़े सात महीने बाद घर लौटा

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुआ युवक साढ़े सात महीने बाद घर लौटा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2021 06:38 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 03:18 pm IST

इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था लेकिन वह करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंच गया है।

दिल्ली में ट्रैक्टर...- India TV Hindi
दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुआ युवक साढ़े सात महीने बाद घर लौटा Image Source : PTI (FILE PHOTO)

जींद: इस साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक लापता हो गया था लेकिन वह करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर पहुंच गया है। एक गैर सरकारी संस्था के कर्मियों ने उसे यहां उसके घर पहुंचाया है। आश्रय अधिकार अभियान संस्था के कोऑर्डिनेटर साजन लाल ने बताया, “बिजेंद्र उन्हें फरवरी में दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास फ्लाइओवर के नीचे नग्न अवस्था में मिला था। उसके पैरों में सूजन आई हुई थी और शरीर पर भी काफी चोट के निशान थे।”

उन्होंने बताया, “उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। संस्था ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ दिन पहले ही उसने अपने घर वालों के बारे में बताया, जिसके बाद शनिवार को उसे घर पहुंचा दिया गया।” उन्होंने बताया कि अब भी उसका उपचार जारी है।

बता दें बिजेंद्र की तलाश के लिए 11 जून को काफी संख्या में कंडेला गांव के ग्रामीण तत्कालीन उपायुक्त आदित्य दहिया से मिले थे और उसका पता लगाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बिजेंद्र को ढूंढने के लिए दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला था। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, जिसमें हिंसा भड़क गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत