1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 09:13 pm IST

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शाम में तेज बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। अचानक हुई ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

A view of a street after hailstorm struck various parts of...- India TV Hindi
A view of a street after hailstorm struck various parts of Noida

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आज दिनभर जहां बादल छाए रहे वहीं शाम होते ही तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शाम में तेज बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हो गए। अचानक हुई ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। हालांकि अभी तक बारिश और ओलावृष्टि से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिन में ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। दिल्ली में पारा कुछ डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार रात से शहर के कुछ हिस्सों में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने दिन में ओले पड़ने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। शहर में सुबह आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत