1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2020 06:52 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 06:56 pm IST

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

Heavy rainfall likely in parts of east coast, Karnataka and Telangana on Oct 11-12: IMD- India TV Hindi
Heavy rainfall likely in parts of east coast, Karnataka and Telangana on Oct 11-12: IMD Image Source : PTI

नयी दिल्ली: उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के और मजबूत होने एवं पूर्वी तट की ओर बढ़ने से ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक और कर्नाटक एवं तेलंगाना में रविवार और सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह चेतावनी दी है। आईएमडी ने बताया कि इस इलाके में कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह बना और अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है। 

Related Stories

बता दें कि कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में ही तब्दील हो। हालांकि, सामान्यत: अक्टूबर के महीने में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनते हैं और पूर्वी तट से टकराते हैं। 

कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव और चक्रवाती हवा की वजह से अधिकतर इलाकों और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि शनिवार से ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, भीतरी कर्नाटक और मराठवाड़ा में बारिश शुरू हो जाएगी और रायलसीमा को छोड़ बाकी इलाकों में रविवार और सोमवार को बारिश तेज होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र के भी अशांत रहने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर आईएमडी ने मछुआरों को नौ और 10 अक्टूबर को अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है। 

इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के अपतटीय क्षेत्र में भी रविवार से सोमवार दोपहर तक मछुआरों को नहीं जाने का परामर्श दिया गया है। आईएमडी ने बयान में कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में गए मछुआरों को भी तट पर लौटने की सलाह दी जाती है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत