1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 10:30 pm IST

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिणपश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा। 

heavyrainfall in delhi warning issued for next two days । मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली के कु- India TV Hindi
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी Image Source : PTI

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर अगले दो दिन में भारी बारिश हो सकती है। इसमें कहा गया कि दिल्ली के शेष इलाकों तथा इर्दगिर्द के क्षेत्रों में मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया, ‘‘दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है तथा कुछ-कुछ स्थानों पर भारी और बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी आएगी।’’

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत पर अगले दो से तीन दिन में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पूर्वी हवाओं और अरब सागर से आने वाली दक्षिणपश्चिमी हवाओं का मेल होता रहेगा। इस बीच यहां मानसून भी आया हुआ है। इन दो कारकों से अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार रात तक मध्यम बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को दिन में राष्ट्रीय राजधानी में छिटपुट बारिश होती रही। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत