गांधीनगर: गुजरात की भाजपा सरकार ने शहरों और नगर पालिकाओं में हेलमेट लगाने की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला लिया है। बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद परिवहन मंत्री आर सी फलदू ने इसका ऐलान किया।
Related Stories
उन्होंने कहा कि कई नागरिक संगठनों तथा संस्थाओं और सोशल मीडिया पर विरोध को देखते हुए महानगर पालिका और नगर पालिका क्षेत्रों में हेलमेट लगाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को नेशनल और स्टेट हाइवेज पर हेलमेट पहनना जरूरी है।