1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हेलमेट निर्माता कंपनी Steelbird ने की जम्मू-कश्मीर में संयंत्र लगाने की पेशकश

हेलमेट निर्माता कंपनी Steelbird ने की जम्मू-कश्मीर में संयंत्र लगाने की पेशकश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2019 03:59 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 03:59 pm IST

कश्मीर घाटी भारत की मुख्याधारा में शामिल होगी और हमारे देश के सामूहिक विकास का हिस्सा बन सकेगी।

Helmet maker Steelbird offers to set up plant in J&K- India TV Hindi
Helmet maker Steelbird offers to set up plant in J&K Image Source : HELMET MAKER STEELBIRD OF

नई दिल्‍ली। एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाईटेक ने जम्मू-कश्मीर में विनिर्माण संयंत्र लगाने की पेशकश की है। सरकार ने सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। स्टीलबर्ड ने सरकार के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कश्मीर घाटी में नई औद्योगिक क्रांति शुरू होगी और साथ ही वहां के नागरिकों को रोजगार भी मिल सकेगा।

स्टीलबर्ड हेल्मेट्स के चेयरमैन सुभाष कपूर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाया गया यह बहुप्रतीक्षित कदम है। इस शानदार कदम से यह सुनिश्चित होगा कि कश्मीर घाटी भारत की मुख्याधारा में शामिल होगी और हमारे देश के सामूहिक विकास का हिस्सा बन सकेगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर विनिर्माण गतिविधियां कृषि और हस्तशिल्प तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि हम अक्टूबर में होने वाले निवेशक सम्मेलन के अनुरूप वहां विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इससे कंपनियों को घाटी में मुक्त तरीके से समान नियमों के तहत काम करने में मदद मिलेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि हमारा मानना है कि नए परिवेश में कंपनियां स्‍थानीय कारोबारियों के साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगी। विभिन्न राज्यों में इसी तरह की शुरुआत के साथ प्रगति हुई है। यह शुरुआत स्थानीय लोगों के लिए बेहतर अवसर पैदा करेगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा