लखनऊ। अगर आप भी अपने टू व्हीलर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल अब आगरा लखनऊ एक्सप्रसेवे पर बिना हेलमेट प्रवेश नहीं मिलेगा।
Related Stories
यूपीडा द्वारा जारी किए गए प्रेस वोट के अनुसार एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसी के मद्देनजर अब यह निर्णय किया गया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट के किसी भी दो पहिया वाहन चालक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।