1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: गुवाहाटी पुलिस ने 14 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, आठ गिरफ्तार

असम: गुवाहाटी पुलिस ने 14 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, आठ गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 09:41 pm IST

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हरमीत सिंह ने कहा कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात को अभियान चलाया जिसमें नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा, “कल रात, हमने शहर में दो अभियान चलाए। पहले मामले में 1.324 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। दूसरी जगह लगभग 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।” 

असम: गुवाहाटी पुलिस ने 14 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, आठ गिरफ्तार- India TV Hindi
असम: गुवाहाटी पुलिस ने 14 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, आठ गिरफ्तार Image Source : PTI FILE PHOTO

गुवाहाटी: असम में गुवाहाटी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगहों से 1.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही मादक पदार्थ बेचने वाले कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त हरमीत सिंह ने कहा कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात को अभियान चलाया जिसमें नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उन्होंने कहा, “कल रात, हमने शहर में दो अभियान चलाए। पहले मामले में 1.324 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। दूसरी जगह लगभग 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।” उन्होंने बताया कि पहले अभियान के तहत, मणिपुर से नशीला पदार्थ लाये जाने की सूचना मिलने के बाद की गई कार्रवाई में गुवाहाटी पुलिस के संयुक्त आयुक्त पार्थसारथी महंता के नेतृत्व में पुलिस के विशेष दल ने शनिवार रात को एक वाहन को रोका और उसमें साबुन के 100 केस में रखी गई हेरोइन बरामद की।

सिंह ने कहा कि इस संबंध में मणिपुर के चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछताछ के बाद गुवाहाटी में विशेष दल ने अभियान चलाया और मणिपुर तथा नगालैंड के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने कथित तौर पर नशीला पदार्थ प्राप्त किया था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि दूसरे अभियान में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से हेरोइन के 35 पैकेट बरामद किये गए। सिंह ने बताया कि पुलिस ने 7.19 लाख रुपये और एक कार भी बरामद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत