1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डेरा सच्चा सौदा की सारी संपत्ति जब्त होगी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश

डेरा सच्चा सौदा की सारी संपत्ति जब्त होगी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2017 06:20 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 06:20 pm IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा में नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदे की प्रॉपर्टी जब्त करके की जाएगी।

voilence- India TV Hindi
voilence

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा में नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदे की प्रॉपर्टी जब्त करके की जाएगी। आज हुई हिंसा में बड़े पैमाने पर पब्लिक प्रॉपर्टी को हुए नुकसान के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार डेरा सच्चा सौदे की सारी प्रॉपर्टी जब्त करके हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई करे।

आपको बता दें कि पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया है। उन्हें 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें हेलिकॉप्टर से रोहतक जेल ले जाया गया है। राम रहीम को दोषी करार देने के फैसले के बाद उनके समर्थक बेकाबू हो गए। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जगह-जगह आगजनी की गई। डेरा समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत