1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए, एक और की मौत

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए, एक और की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 04:53 pm IST

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ गुरुवार को राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो गई।

Coronavirus in Himachal Pradesh, Coronavirus, Himachal Pradesh, Himachal Pradesh COVID-19 cases- India TV Hindi
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिनमें से सोलन और सिरमौर के 22-22 और चम्बा के 3 मरीज शामिल हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ गुरुवार को राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो गई। वहीं, कोरोना वायरस से 29 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 4,441 तक पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा में बुधवार की मध्यरात्रि 41 वर्षीय एक मरीज की अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ मिनटों बाद ही मौत हो गई।

गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा में मृत मरीज की गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना बुधवार आधी रात को लिया गया था और गुरुवार को उसके कोविड-19 से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मृतक को गत 4 दिन से तेज बुखार था। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। इनमें दिल्ली की 70 वर्षीय महिला भी शामिल है जो सोलन के बद्दी के फैक्टरी अतिथि निवास में रहती थी और 2 अप्रैल को उसकी चंडीगढ़ PGIMER में मौत हुई थी।

हिमाचाल प्रदेश के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि गुरुवार सामने आने वाले 29 मामलों में सोलन के 22, सिरमौर के 4 और चम्बा के 3 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिनमें से सोलन और सिरमौर के 22-22 और चम्बा के 3 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 3039 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 40 मरीजों ने दूसरे राज्यों में पलायन किया है और 1,340 मरीज उपचाराधीन हैं। जिंदल बताया कि सोलन में सबसे ज्यादा 360 मरीज उपचाराधीन हैं। 

वहीं, कुल्लू में 180, सिरमौर में 127, मंडी में 126, कांगड़ा में 115, चम्बा में 100, उना में 96, बिलासपुर में 78, शिमला में 67, हमीरपुर में 64, किन्नौर में 25 और लाहौल स्पीति में दो मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।