1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: 8 साल पूरे कर चुके पार्ट टाइम कर्मचारी हुए नियमित, जयराम सरकार का बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश: 8 साल पूरे कर चुके पार्ट टाइम कर्मचारी हुए नियमित, जयराम सरकार का बड़ा फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2021 08:05 pm IST,  Updated : May 24, 2021 10:22 pm IST

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 31 मार्च और 31 सितंबर 2021 को सरकारी विभागों में 8 साल की निरंतर सेवा पूरी करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ नियमित करने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश: 8 साल पूरे कर चुके कर्मचारी हुए नियमित, जयराम सरकार का बड़ा फैसला- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश: 8 साल पूरे कर चुके कर्मचारी हुए नियमित, जयराम सरकार का बड़ा फैसला Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों को लेकर सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 31 मार्च और 31 सितंबर 2021 को सरकारी विभागों में 8 साल की निरंतर सेवा पूरी करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ नियमित करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सोमवार को 8 साल सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार के सभी पॉर्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। बता दें कि, यह फैसला उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो पार्ट टाइम वर्कर के रूप में अपनी 8 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं।

शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांगड़ा में एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हमारी तैयारियां होनी चाहिए क्योंकि कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। हमने कोविड के लिए बेडों की संख्या को बढ़ाया है।"

31 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने 'कोरोना कर्फ्यू' को 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। कर्फ्यू मौजूदा नियमों के अनुसार लागू रहेगा। यह फैसला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार दोपहर को शिमला में बैठक में लिया गया। मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत