नयी दिल्ली: हिमालयन क्वीन ट्रेन का एक डिब्बा हरियाणा के पानीपत जिले में बुधवार को सुबह पटरी से उतर गया। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ट्रेन का डिब्बा दिल्ली-अम्बाला मार्ग पर पानीपत जिले में भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन के निकट पटरी से उतर गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
Related Stories
ट्रेन दिल्ली से कालका जा रही थी तभी सुबह छह बजकर 49 मिनट पर उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद कई घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। ट्रेन के प्रभावित डिब्बे को अलग कर दिया गया है और ट्रेन सुबह आठ बजकर एक मिनट पर घटनास्थल से रवाना हुई।