1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदू महासभा की वेबसाईट हैक, महात्मा गांधी के पोस्टर पर गोली चलाने वालों को ‘केरल साइबर वारियरर्स’ का जवाब

हिंदू महासभा की वेबसाईट हैक, महात्मा गांधी के पोस्टर पर गोली चलाने वालों को ‘केरल साइबर वारियरर्स’ का जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 06:00 pm IST

बुधवार को महात्मा गांधी के पोस्टर पर गोली चलाते हुए तस्वीर खिंचवाने वाली हिंदू महासभा की सदस्या के कारनामे की सजा हिंदू महासभा को मिली है

Hindu Mahasabha's official website hacked- India TV Hindi
Hindu Mahasabha's official website hacked

नई दिल्ली। बुधवार को महात्मा गांधी के पोस्टर पर गोली चलाते हुए तस्वीर खिंचवाने वाली हिंदू महासभा की सदस्या के कारनामे की सजा हिंदू महासभा को मिली है, हैकर्स की एक गैंग ने हिंदू महासभा की वेबसाईट को हैक कर लिया है, ‘केरल साइबर वारियर्स’ नाम के हैकर्स ने गुरुवार को हिंदू महासभा की वेबसाईट हैक की और इसके पीछे की वजह हिंदू महासभा के उस कारनामे के बताया जिसमें महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाई गई थी।  

इससे पहले अलीगढ. के नौरंगाबाद इलाके में महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में हिन्दू महासभा की महिला नेता समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । अलीगढ. के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया कि बुधवार को गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोलियां दागी । इसका वीडिया वायरल हो गया । 

वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है जबकि पुलिस आरोपियो की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत