1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 71 साल पहले आज के दिन भारत में हुआ था कश्मीर का विलय, जानिए आज के दिन का इतिहास

71 साल पहले आज के दिन भारत में हुआ था कश्मीर का विलय, जानिए आज के दिन का इतिहास

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 01:54 pm IST

1947 में बंटवारे की आंच अभी बुझी भी नहीं थी कि पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया और कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया।

Historical events on October 26th- India TV Hindi
Historical events on October 26th

नई दिल्ली। 1947 में बंटवारे की आंच अभी बुझी भी नहीं थी कि पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया और कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया। इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर होते ही भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर पहुंचकर हमलावर पड़ोसी की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। कश्मीर आज तक दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी की वजह बना हुआ है। 

देश दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  1. 1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए क्यू ने ‘‘दुर्घटनावश’’ हत्या कर दी। उन्हें उनके इस अपराध के लिए मौत की सजा दी गई।
  2. 1947 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जन्म। वह बराक ओबामा की सरकार में देश की विदेश मंत्री भी रहीं। 
  3. 1958 : अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया। 
  4. 1994 : इस्राइल और जॉर्डन ने 46 वर्ष के युद्ध के बाद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। संधि पर इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और जार्डन के प्रधानमंत्री अब्दल सलाम मजाली ने दस्तख्त किए। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी मौजूद थे। 
  5. 1998 : मध्य अमेरिकी देशों मेक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का सबसे घातक तूफान आने से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए। 
  6. 2006 : भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया। 
  7. 1947 : बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाना तय किया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत