1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी को गुजरात में मनाएंगे मकर संक्रांति

गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी को गुजरात में मनाएंगे मकर संक्रांति

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 10:04 pm IST

भाजपा की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर शाह अहमदाबाद शहर के सेटेलाइट इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे। 

Amit Shah Gujarat- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 14 जनवरी को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मकर संक्रांति मनाएंगे। वह 15 जनवरी को गांधीनगर जिले में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) की आधारशिला रखेंगे।

भाजपा की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर शाह अहमदाबाद शहर के सेटेलाइट इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे। अहमदाबाद शहर उनके गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आता है।

स्वामीनारायण गुरुकुल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शाह के अहमदाबाद में एसजीवीपी गुरुकुल परिसर का दौरा करने की भी उम्मीद है। 15 जनवरी को, शाह गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में नासमेड़ गाँव में भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) की आधारशिला रखेंगे।

राज्य सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) आईआईएस की स्थापना कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत