1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown 5.0: लॉकडाउन खत्म होने से पहले गृह मंत्री ने की सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा, आगे की रणनीति के लिए मांगे सुझाव

Lockdown 5.0: लॉकडाउन खत्म होने से पहले गृह मंत्री ने की सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा, आगे की रणनीति के लिए मांगे सुझाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 10:11 pm IST,  Updated : May 28, 2020 11:54 pm IST

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी लॉकडाउन 5.0 की रूपरेखा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से से चर्चा की है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : FILE

मई का महीना खत्म होने को है। इसी के साथ ही 31 मई को Lockdown 4.0 खत्‍म होने की तारीख भी निकट आ रही है। अब हर जगह यही अटकलें लग रही हैं कि लॉकडाउन 5.0 आएगा कि नहीं, यदि आया कितनी रियायतें और मिल सकती हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी लॉकडाउन 5.0 की रूपरेखा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से से चर्चा की है। फिलहाल तस्वीर तो साफ नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर कयास जरूर लगने शुरू हो गए हैं।  

बता दें कि 17 मई को लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद सरकार ने कई तरह की रियायतें दी थीं। इसमें बाजारों को खोलने और कारोबार को फिर से शुरू करने के फैसले अहम थे। साथ ही काम-धंधा शुरू करने के लिए फैक्‍ट्री खोलने की इजाजत भी दे दी थी। हालांकि अधिकतर फैसले करने का अधिकार राज्यों को दिया गया था। लॉकडाउन 5.0 में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

माना जा रहा है कि अगले चरण में दफ्तर, फैक्‍ट्री और दूसरे उद्योगों को राहत मिल सकती है। उन्‍हें काम चालू रखने की छूट दी जा सकती है। लेनिक स्कूल, कॉलेज, मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग मॉल जैसी दूसरी भीड़-भाड़ वाली जगहों  पर रोक रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत