1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में क्लास तीन स्तर के कर्मचारियों के लिए ई-मेल आईडी अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश में क्लास तीन स्तर के कर्मचारियों के लिए ई-मेल आईडी अनिवार्य

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 07:54 pm IST

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह राज्य सरकार, विभिन्न बोर्डों और निगमों के कम से कम क्लास तीन स्तर के कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से ई-मेल आईडी बनवाएं।

HP HC orders govt to provide e-mail Id to all employees- India TV Hindi
HP HC orders govt to provide e-mail Id to all employees Image Source : GMAIL NOW LETS YOU ADD EM

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह राज्य सरकार, विभिन्न बोर्डों और निगमों के कम से कम क्लास तीन स्तर के कर्मचारियों की अनिवार्य रूप से ई-मेल आईडी होने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करें।

अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति में अभूतपूर्व विकास होगा: जयराम ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन अक्टूबर को रोहतांग की अटल सुरंग का उद्घाटन करने के बाद राज्य की लाहौल घाटी अभूतपूर्व विकास की गवाह बनेगी। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति तांडी पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सुरंग का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि के चलते किया गया है। 

उन्होंने कहा कि रोहतांग में सुरंग के उद्घाटन के साथ ही घाटी में समृद्धि के युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी का एक प्रतिमान भी है। उन्होंने कहा कि सुरंग का रणनीतिक महत्व है और प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए तीन अक्टूबर को राज्य का दौरा करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केलांग में लाहौल-स्पीति जिले के अधिकारियों के साथ उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि सुरंग के निर्माण से पहले, लाहौल घाटी को खराब मौसम के कारण लगभग छह महीने तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब लोगों के पास एक सुविधा होगी जो पूरे वर्ष आवाजाही को संभव बनाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोविड​​-19 के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, वीवीआईपी यात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत