1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISJK के तीन आतंकी अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISJK के तीन आतंकी अरेस्ट, भारी मात्रा में हथियार बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 04:55 pm IST

ये आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों आतंकियों को धर दबोचा।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पकड़े गए आतंकियों का संबंध जम्मू कश्मीर इस्लामिक स्टेट यानी ISJK से बताया जा रहा है।

आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों आतंकियों को धर दबोचा।

आतंकवादियों की पहचान ताहिर अली खान, हरिस मुहताक खान और असिफ सुहेल नादाफ के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत