1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: घर लौट रही डॉक्टर की हत्या, मिली आधी जली लाश, 4 गिरफ्तार

हैदराबाद: घर लौट रही डॉक्टर की हत्या, मिली आधी जली लाश, 4 गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 12:04 am IST

तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक वेटरनरी डॉक्टर की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया।

हैदराबाद: घर लौट रही...- India TV Hindi
हैदराबाद: घर लौट रही वेटरनरी डॉक्टर की हत्या, मिली आधी जली लाश

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक वेटरनरी डॉक्टर की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। डॉक्टर का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। पुलिस ने कहा है कि हैदराबाद में जली हालत में जिस युवती का शव मिला है, हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि बलात्कार और हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से देशभर में रोष है।

डॉक्टर शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। उसने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है। उसने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब डॉक्टर के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।

hyderabad doctor murder case
hyderabad doctor murder case

पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर उसके शव की पहचान की है।

एनसीडब्ल्यू की एक सदस्य जाएगी हैदराबाद

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) डॉक्टर की हत्या का मामला पुलिस के सामने उठाने के लिए एक सदस्य भेज रहा है जिसकी कथित यौन उत्पीड़न के बाद जला कर हत्या कर दी गई। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा’’।

मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार सरकारी अस्पताल में सहायक वेटरनरी डॉक्टर जब हैदराबाद में अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात को उसे कथित रूप से अगवा कर लिया और जिंदा जला दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत