1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुखोई-30एमकेआई को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी: सूत्र

सुखोई-30एमकेआई को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी: सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 11:45 pm IST

भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने की कोशिश के तौर पर सुखोई 30एमकेआई को इजराइल की स्पाइस-2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है।

IAF to arm Sukhoi Su-30s with Spice-2000 bombs used to destroy JeM camps in Balakot air strike- India TV Hindi
IAF to arm Sukhoi Su-30s with Spice-2000 bombs used to destroy JeM camps in Balakot air strike

नयी दिल्ली: भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने की कोशिश के तौर पर सुखोई 30एमकेआई को इजराइल की स्पाइस-2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

अभी भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमान स्पाइस-2000 बमों से लैस हैं और इन विमानों का हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘‘भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और शक्तिशाली बनाने के लिए सुखोई-30एमकेआई को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है।’’ यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद सामने आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत