1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

IMD Weather Update: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार, जानें इन राज्यों के मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 04:18 pm IST

ठंड से लोगों को अभी अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। दिन के वक्त धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन अगर मौसम विज्ञान की मानें तो आने वाले दिनो में ठंड में इजाफा होगा।

IMD Weather Update- India TV Hindi
ठंड से लोगों को अभी अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली: ठंड से लोगों को अभी अगले कुछ दिनों में राहत मिलने की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। दिन के वक्त धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है, लेकिन अगर मौसम विज्ञान की मानें तो आने वाले दिनो में ठंड में इजाफा होगा। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 फरवरी (बुधवार) तक घना कोहरा रहेगा। दिल्ली में आज भी सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे शहर के कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर शून्य रह गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। घने कोहरे की वजह से शहर के कई हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी। सुबह साढ़े पांच बजे पालम पर दृश्यता शून्य थी जबकि सफदरजंग पर 400 मीटर थी। दृश्यता सुबह साढ़े आठ बजे पालम और सफदरजंग, दोनों ही स्थानों पर 50 मीटर थी।

कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि 

कश्मीर में मंगलवार को गुलमर्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात को तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बारामुला के गुलमर्ग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी
मौसम बुलेटिन में आइएमडी ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम एजेंसी ने कहा कि इस दौरान इन क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी। यानी शीतलहर से लोगों को यहां पर राहत रहेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। 

बिहार और हरियाणा का मौसम
बिहार में सुबह शाम की ठंड बरकरार है। यहां पर स्थित मुजफ्फरपुर में आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा। इस दौरान पछिया एवं पुरवा दोनों हवा चलेगी। हवा की रफ्तार पांच से सात किलोमीटर रहेगी। उधर, हरियााणा में भी मौसम सामान्य बना हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो फरवरी में यहां पर अधिक सर्द नहीं होगी, जिसके चलते तापमान सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत