1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. महिला करती रही एरोबिक्स, पीछे देश में हो गया तख्तापलट, देखें वायरल वीडियो

महिला करती रही एरोबिक्स, पीछे देश में हो गया तख्तापलट, देखें वायरल वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2021 04:48 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 05:08 pm IST

म्यांमार में सेना ने सोमवार को एक बार फिर से तख्तापलट कर दिया है। म्यांमार की सेना जब देश में तख्तापलट कर रही थी, उस समय का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाइव वीडियो में एक महिला तेज म्यूजिक के बीच एरोबिक्स क्लॉस करती रही और सेना ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया।

Viral Video: Aerobics Instructor Dances As Myanmar Coup Unfolds Behind Her - India TV Hindi
म्‍यांमार की सेना जब देश में तख्‍तापलट कर रही थी, उस समय का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Image Source : VIDEO GRAB

नेपीता: म्‍यांमार में सेना ने सोमवार को एक बार फिर से तख्‍तापलट कर दिया है। म्‍यांमार की सेना जब देश में तख्‍तापलट कर रही थी, उस समय का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाइव वीडियो में एक महिला तेज म्‍यूजिक के बीच एरोबिक्‍स क्‍लॉस करती रही और सेना ने संसद भवन पर कब्‍जा कर लिया। महिला को पता भी नहीं चल पाया कि देश में तख्‍तापलट हो गया है। इस महिला का नाम खिंग हनिन वेई बताया जा रहा है और ये फिजिकल एजुकेशन की टीचर हैं।

बता दें कि म्यांमार में सेना ने सोमवार को तख्तापलट किया और देश की शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया। म्यामां में सेना के टेलीविजन चैनल पर कहा गया कि सेना एक वर्ष के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले रही है। कई अन्य खबरों में कहा गया है कि सू ची समेत देश के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार सेना के स्वामित्व वाले टेलीविजन चैनल मयावाडी टीवी पर एक प्रस्तोता ने सोमवार सुबह घोषणा की कि सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। 

इसके साथ ही सेना के तैयार किए संविधान के उस हिस्से का हवाला दिया गया जो राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में देश का नियंत्रण सेना को अपने हाथों लेने की इजाजत देता है। सैन्य तख्तापलट की आशंका कई दिनों से बनी हुई थी। सेना ने अनेक बार इन आशंकाओं को खारिज किया था लेकिन देश की नई संसद का सत्र सोमवार को आरंभ होने से पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। म्यांमार में पांच दशक तक सैन्य शासन रहा और वहां हाल के वर्षों में लोकतंत्र कायम करने की दिशा में आंशिक लेकिन अहम प्रगति हुई थी। इस बीच हुए इस तख्तापलट से इस प्रक्रिया को खासा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश