1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मैं खुश हूं, ये झटका जरूरी था', टीम इंडिया की हार के बाद अब रवि शास्त्री ने क्यों दिया ऐसा बयान?

'मैं खुश हूं, ये झटका जरूरी था', टीम इंडिया की हार के बाद अब रवि शास्त्री ने क्यों दिया ऐसा बयान?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 24, 2026 05:26 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 05:49 pm IST

टीम इंडिया को सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

Ravi Shastri & Team India- India TV Hindi
रवि शस्त्री & टीम इंडिया Image Source : AP/PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए पहली हार है। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया है। अब यहां से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का सफर मुश्किल हो गया है। इस बीच साउथ अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो खुश हैं कि टीम इंडिया ये मैच हार गई। उनका मानना है कि बड़े मैच से पहले टीम इंडिया को ये झटका लगना जरूरी था।

भारत के लिए इस तरह का झटका जरूरी था- रवि शास्त्री

आईसीसी रिव्यू शो पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि यह तो बेहतर है कि भारत को ये झटका शुरुआत में ही लग गया। इससे वे सुपर 8 के बाकी बचे दो मैचों के लिए अपने प्लान अच्छे से तैयार कर सकेंगे। शास्त्री ने कहा कि मुझे वास्तव में खुशी है कि ये अभी हो गया, खासकर उस टीम के खिलाफ जिसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा था। भारत के लिए इस तरह का झटका जरूरी था। इससे वे अपनी रणनीति पर फिर से विचार और आने वाले मैच के लिए सही कॉम्बिनेशन बना पाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि वे वापसी करेंगे। वे इस अनुभव से सीख लेंगे और चीजों को यूं ही हल्के में नहीं लेंगे।

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर में किसे मिलना चाहिए मौका?

अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे मौका मिलना चाहिए। इस पूरे मुद्दे पर रवि शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें अक्षर पटेल को टीम में लाना चाहिए। आपको अनुभव की जरूरत होती है। मैं तो कहूंगा कि अगर संभव है तो दोनों को शामिल कीजिए, खुद को एक अतिरिक्त विकल्प दीजिए क्योंकि किसी भी दिन किसी न किसी एक गेंदबाज का खराब दिन तो होगा ही। उदाहरण के लिए, उस दिन वरुण चक्रवर्ती का दिन नहीं था और उसने इसकी कीमत चुकाई। इसलिए आपको बैकअप की जरूरत है।

टीम में एक्स्ट्रा बॉलिंग ऑप्शन की जरूरत- शास्त्री

शास्त्री ने आगे कहा कि अगर 8 नंबर तक बल्लेबाजी रहने के बाद भी अगर टी20 क्रिकेट में आप सही नहीं कर पा रहे हैं तब तो कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। इससे आप खुद को एक अतिरिक्त बोलिंग ऑप्शन नहीं दे पा रहे जो कि मैं समझता हूं कि बहुत जरूरी है। इसका मतलब है कि रिंकू सिंह को बाहर होना पड़ेगा लेकिन अगर वह खेलते हैं तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट बैटर की जगह मौका देना चाहिए। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया सुपर-8 के बचे हुए दो मैचों में कितना बदलाव करती है और कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

22 साल बाद स्टीव बकनर का बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने को लेकर मानी अपनी गलती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल