तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने शराब के नशे में कई लोगों को टक्कर मार दी। आरोपी ने कई गाड़ियों में भी कार से टक्कर मारी। आखिरकार उसकी कार एक दुकान में जाकर रुक गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शराबी शख्स को पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वहीं लोगों की पिटाई से कार चला रहा शख्स भी घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, रामनाथपुरम के कमूदि बस स्टैंड के पास नशे में चूर एक वाहन चालक ने अपनी कार को अचानक इधर-उधर भगाना शुरू कर दिया। सड़क के किनारे खड़े लोगों पर उसने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही वहां खड़े दुपहिया और चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नशे में चूर ये व्यक्ति जब कार चलाते हुए बस स्टॉप के पास पहुंचा तो कुछ युवकों से साथ उसकी बहस हो गई, जिसके बाद गुस्से में इस कार चालक ने गाड़ी लेकर लोगों पर चढ़ाने की कोशिश की। कुछ लोग इस क्रम में घायल भी हो गए।
आरोपी ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। जब एक कार से टकराकर उसकी गाड़ी रुक गई तो लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस व्यक्ति की पहचान गनी नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। पब्लिक की पिटाई की वजह से आरोपी बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उचित चिकित्सा के बाद उससे घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
संपादक की पसंद