1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Rain Alert: अगले दो घंटों में इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना

IMD Rain Alert: अगले दो घंटों में इन इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2021 08:28 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 01:22 pm IST

IMD Rain Forecast: दिल्ली में रिकॉर्ड भारी बारिश होने के एक दिन बाद रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

IMD Rain forecast rain alert for Rohtak Kurukshetra Gohana Karnal Panipat Rajaund latest news IMD Ra- India TV Hindi
IMD Rain Alert: अगले दो घंटों में इन इलाकों में होगी गरज के साथ बारिश! Image Source : AP

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग (IMD)) ने आने वाले दो घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना (Rain Forecast) जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने सुबह 8.14 बजे ट्वीट कर जानकारी दी है कि अगले 2 घंटों के दौरान रोहतक, कुरुक्षेत्र, गोहाना, करनाल, पानीपत, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम (हरियाणा) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में भी बारिश का अनुमान जताया है

दिल्ली में रिकॉर्ड भारी बारिश होने के एक दिन बाद रविवार को आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को भी हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के इलाकों में रविवार को भी बारिश हुई। सफदरजंग एन्क्लेव में 0.8 मिमी, पालम में 2.4 मिमी और आया नगर में 36.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी। इसी के साथ इस मानूसन के दौरान यहां 46 साल में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। IMD ने बताया कि रविवार शाम को सापेक्ष आर्द्रता 93 फीसदी दर्ज की गई। विभाग ने सोमवार के लिए अपने अनुमान में कहा है कि आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापतमान 33 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत