1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच पारा 5 डिग्री से नीचे गिरा, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

IMD Weather Alert: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच पारा 5 डिग्री से नीचे गिरा, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2021 08:36 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 09:40 am IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दर्मियानी रात दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया।

IMD Weather forecast- India TV Hindi
IMD Weather forecast Image Source : PTI

नई दिल्ली। जनवरी के महीने में पूरा उत्तर भारत (North India) प्रचंड सर्दी के प्रहार का सामना कर रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित देश की राजधानी दिल्ली (New Delhi) के आसपास के इलाकों में मौसम का कहर जारी है। वहीं घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दर्मियानी रात दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया। सफदरजंग में 4.3 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के ही लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 4​ डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते मौसम की मार और तेज हो सकती है और तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। 

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

दिल्ली के अलावा अन्य मैदानी इलाकों की बात करें तो मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हीं पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया । राजस्थान में शीत लहर जारी है और पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

IMD Weather forecast
Image Source : APIMD Weather forecast

गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री नीचे पहुंचा पारा  

कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है। घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पढ़ें- सिर्फ 149 रुपये में लाइफ इंश्योरेंस, बिना कागजात घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हिमाचल प्रदेश के केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। केलोंग शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत