1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

17 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Apr 17, 2016 08:12 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

पाक हिंदुओं को भारत सरकार की सौगात, खरीद सकेंगे भारत में संपत्ति और खोल सकेंगे बैंक एकाउंट

भारत में लंबी अवधि के वीजा पर रह रहे पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जल्द यहां संपत्ति खरीदने, बैंक खाते खोलने और पैन एवं आधार कार्ड हासिल करने की इजाजत दी जाएगी क्योंकि मोदी सरकार इन लोगों के लिए विशेष सुविधाओं की योजना बना रही है। आगे पढ़े

राफेल सौदा: अगले माह भारत आ सकता है फ्रांसीसी दल

भारत और फ्रांस द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत पर आपसी मतभेदों को कम किए जाने के बाद फ्रांस का एक उच्च स्तरीय दल अगले माह भारत आ सकता है। इस दल का उद्देश्य 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के भारत के ऑर्डर को अंतिम रूप देना है। आगे पढ़े

आचार संहिता उल्लंघन मामले में 200 द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह की शुरूआत में यहां बिना अनुमति के समूहों में एकत्रित होकर और हंगामा करके कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में द्रमुक के करीब 200 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें चार उम्मीदवार हैं। आगे पढ़े

BJP सरकार से सरकारी बंगले का किराया कम करने को नहीं कहा: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इन दावों को खारिज कर दिया कि लुटियंस दिल्ली में उनके सरकारी बंगले का मासिक किराया उनके अनुरोध पर कम कर दिया गया था। आगे पढ़े

ममता बनर्जी का आरोप- चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर CBI और प्रवर्तन निदेशालय को तृणमूल कांग्रेस के 'पीछे लगाने' के प्रयास करने का आरोप लगाया, क्योंकि वह उनके खिलाफ बोलती हैं। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहा है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

जापान में भूकंपों की वजह से 11 व्यक्ति अब भी लापता, अमेरिका राहत प्रयासों में होगा शामिल

दक्षिण जापान में 41 लोगों की जान लेने वाले दो जबर्दस्त भूकंपों की वजह से अब भी 11 लोग लापता है जबकि अमेरिकी सेना ने राहत प्रयासों में शामिल होने की घोषणा की है एवं टोयोटा ने अगले हफ्ते का अपना एक कार्यक्रम निलंबित कर दिया है। आगे पढ़े

दुनिया का पहला एक्सपैंडेबल हैबिटेट आईएसएस में स्थापित

अंतरिक्ष में करोड़ों मील दूर स्थित ग्रहों के रहस्यों पर से पर्दा उठाने के लिए बनाए गए पहले एक्सपेंडेबल हैबिटेट को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (International Space Station) में रविवार को स्थापित कर दिया गया। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

होंडा 5 मई को लॉन्च करेगी BR-V, कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद

होंडा कार इंडिया तेजी से बढ़ रहे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अगले महीने अपनी सात लोगों के बैठने की क्षमता वाली कार BR-V  लॉन्च करेगी। आगे पढ़े

इस साल प्याज उत्पादन रिकॉर्ड 203 लाख टन रहने का अनुमान

इस साल देश में प्‍याज का उत्‍पादन रिकॉर्ड स्‍तर पर होने का अनुमान है, जिसकी वजह से इस बार ज्‍यादा कीमतों की वजह से उपभोक्‍ताओं के आंसू नहीं निकलेंगे। आगे पढ़े

RBI ने कहा-एटीएम में जाली नोट पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं

आए दिन विभिन्न बैंकों की एटीएम से नकली नोट निकलने की शिकायतें आती रहती हैं, मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एटीएम में आए जाली और नकली नोटों को पकड़ने (पहचान) की कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश में 'सुल्तान' की शूटिंग करेंगे सलमान

इस साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर ने राज्य सरकार को जानकारी दी है कि इस फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल के बाद से मुजफ्फरनगर के मोरना गांव के आसपास होगी.

अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में सुधार: सायरा बानू

बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत में अब सुधार हो रहा है। 93 वर्षीय दिलीप को शनिवार को सांस लेने में दिक्कत के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. जलील पारकर ने बताया कि दिलीप की हालत में काफी सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें अभी चार से पांच दिन और अस्पताल में रहना होगा।

खेल की खबरें

IPL: प्लेसिस का अर्धशतक, पुणे ने बनाए 152 रन

फॉफ दू प्लेसिस (67) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के साथ रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 10वें और अपने तीसरे मैच में 20 ओवरों में सात विकेट पर 152 रन बनाए। आगे पढ़े

IPL: मुंबई को हराकर गुजरात लायंस ने लगाई जीत की हैट्रिक

आरोन फिंच के नाबाद अर्धशतक की मदद से गुजरात लायंस ने आज आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आगे पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत