1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया का पहला एक्सपैंडेबल हैबिटेट आईएसएस में स्थापित

दुनिया का पहला एक्सपैंडेबल हैबिटेट आईएसएस में स्थापित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Apr 17, 2016 06:01 pm IST

न्यूयार्क: अंतरिक्ष में करोड़ों मील दूर स्थित ग्रहों के रहस्यों पर से पर्दा उठाने के लिए बनाए गए पहले एक्सपेंडेबल हैबिटेट को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (International Space Station) में रविवार को स्थापित कर दिया गया।

Expandable habitat- India TV Hindi
Expandable habitat

न्यूयार्क: अंतरिक्ष में करोड़ों मील दूर स्थित ग्रहों के रहस्यों पर से पर्दा उठाने के लिए बनाए गए पहले एक्सपेंडेबल हैबिटेट को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (International Space Station) में रविवार को स्थापित कर दिया गया। यह एक्सपेंडेबल स्पेस हैबिटेट एक विशेष उपकरण है, जिसे वैज्ञानिकों के लिए अंतरिक्ष के वातावरण में रहने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसे बिगेलो एक्सपेंडेबल एक्टिविटी मॉड्यूल (बीईएएम) भी कहते हैं।

नासा के हॉस्टन स्थित जॉन्सन स्पेस सेंटर से इंजीनियरों ने बीईएएम को आईएसएस के उच्च तकनीक वाली रोबोट भुजा (उपकरण) की सहायता से मालवाहक स्पेसएक्स ड्रैगन रॉकेट से अलग कर दिया है। नासा ने एक ब्लॉग में लिखा, इस स्थापना के दौरान अंतरिक्ष केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 350 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिणी प्रशांत महासागर के ऊपर घूम रहा था। यह दो साल की परीक्षण अवधि के लिए स्टेशन से जुड़ा रहेगा।

नासा इस तरह के विभिन्न हैबिटेट (निवास) पर अनुसंधान कर रहा है जो अंतरिक्ष अन्वेषणों के दौरान वैज्ञानिकों को स्वस्थ रख सकते हैं, और बीईएएस इसी तरह का पहला हैबिटेट माड्यूल है, जिसे अंतरिक्ष केंद्र से जोड़ा गया है। यह रॉकेट में कम जगह लेता है, लेकिन अनुसंधान और रहने के लिए यह वैज्ञानिकों को अधिक जगह उपलब्ध कराता है। अपने पहले परीक्षण में यह वैज्ञानिकों के समक्ष क्रियातंत्र, सौर विकिरण, अंतरिक्ष के मलबे और अंतरिक्ष के घटते-बढ़ते तामपान से सुरक्षित रखने की क्षमता का प्रदर्शन करेगा।

इस बीईएएम मॉड्यूल का संकुचित आकार सात फुट व्यास और आठ फुट लंबा है, जो लगभग फैलने के बाद लगभग 10 फुट व्यास और 13 फुट लंबाई वाला हो जाएगा। मई के अंत तक यह अपने आकार को वर्तमान आकार से पांच गुना अधिक विस्तारित कर लेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश