1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 23 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

23 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 23, 2016 07:46 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 07:48 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश की 'ताजपोशी'

पटना: बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की पटना में शनिवार को हो रही एक दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत ताजपोशी हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष शरद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के चयन पर मुहर लगाने के लिए अनुमोदन का प्रस्ताव रखा। आगे पढ़ें

बिहार: नक्सलवादियों ने विस्फोट कर स्कूल भवन उड़ाया
जमुई: बिहार के जमुई जिले के सिमलतला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शनिवार तड़के एक स्कूल भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 15-20 हथियारबंद नक्सली भंडरा गांव पहुंचे और नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया तथा फरार हो गए। आगे पढ़ें

बॉर्डर पर ना'पाक' बंकरों का वीडियो, पाकिस्तान की साजिश के 180 'जिंदा' सबूत
नई दिल्ली: राजस्थान बॉर्डर पर पाक की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बॉर्डर पर पाकिस्तान 180 बंकर तैयार कर चुका है और ये सभी बंकर कंक्रीट के बने हुए हैं, ताकि गोलियों का इन पर असर न हो। इतना ही नहीं पाकिस्तान अभी 100 और बंकरों को बनाने की तैयारी भी कर रहा है। आगे पढ़ें

ममता सरकार ने शारदा घोटाले से जनता को लूटा: राहुल गांधी
कोलकाता: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने 'शारदा चिटफंड घोटाले' के जरिए जनता का पैसा और उनकी बचत लूट ली है। राहुल ने हावड़ा जिले में एक चुनावी सभा में कहा, "सरकार का काम आपको स्वास्थ्य, शिक्षा और नौकरियां मुहैया कराना है, सरकार ने यह नहीं किया। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

ट्रंप ने उड़ाया भारतीय कॉल सेंटर का मजाक, लेकिन भारत को एक महान देश कहा
वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में एक कॉल सेंटर प्रतिनिधि के अंग्रेजी में बात करने के लहजे की नकल उतारते हुए उसका मजाक उड़ाया। लेकिन साथ ही उन्होंने भारत को एक महान देश बताया और कहा कि वह भारतीय नेताओं से नाराज नहीं हैं। आगे पढ़ें

भारत ने 170 से अधिक देशों के साथ मिलकर जलवायु समझौते पर किया हस्ताक्षर
संयुक्त राष्ट्र: पेरिस में चल रहे जलवायु समझौते में भारत ने 170 से अधिक देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र में बीते शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते ने विकासशील और विकसित देशों को धरती के बढ़ते तापमान का मुकाबला करने के लिए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के मोर्चे पर काम शुरू करने के लिए एक साथ खड़ा किया है। आगे पढ़ें

क्वीन एलिजाबेथ के जन्मदिन पर छाए रहे प्रिंस जॉर्ज
नई दिल्ली: क्वीन एलिजाबेथ के 90वें जन्मदिन के मौके पर लंदन पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल शाही परिवार के कई सदस्यों से मिले। इस मुलाकात के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी ब्रिटेन के नन्हे राजकुमार जॉर्ज ने। प्रिंस जॉर्ज और बराक ओबामा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

Scoot एयरलाइंस ने की भारत में सर्विस शुरू करने की घोषणा, 4,255 रुपए में कराएगी सिंगापुर की यात्रा
नई दिल्‍ली। सिंगापुर एयरलाइंस के नो-फ्रि‍ल ब्रांड स्‍कूट (Scoot) ने सिंगापुर से चेन्‍नई, अमृतसर और जयपुर के लिए अपनी सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। स्‍कूट ने अपना ऑपरेशन 2012 में शुरू किया था और अब यह सिंगापुर एयरलाइंस का चौथा ब्रांड बन गया है, जो भारत के लिए अपनी सर्विस शुरू करने जा रहा है। आगे पढ़ें

टाटा मोटर्स की एनसीडी के जरिये 300 करोड़ रुपए जुटाने की योजना
नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने आज कहा कि विस्तार योजना को पूरा करने के लिये उसकी गैर-परिवर्तनीय बांड के जरिये 300 करोड़ रपये जुटाने की योजना है। निजी नियोजन आधार पर एक या अधिक किस्तों में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर :एनसीडी: के जरिये कोष जुटाना कंपनी की 4,400 करोड़ रपये जुटाने की योजना का हिस्सा है।

रिलायंस जियो की 4G सर्विस अगले कुछ महीनों में होगी लॉन्‍च, RCom के साथ स्‍पेक्‍ट्रम इंटीग्रेशन का है इंतजार
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने उसकी 4जी सर्विस में हो रही देरी के बारे में खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि वह रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस (आरकॉम) के साथ स्‍पेक्‍ट्रम इंटीग्रेशन होने का इंतजार कर रही है, इसके अलावा कंपनी 4जी सर्विस को लॉन्‍च करने से पहले अपने यूजरबेस को भी बढ़ाना चाहती है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

मनोज बाजपेयी होंगे दादा साहब फाल्के (क्रिटिक्स च्वॉइस) से सम्मानित
नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शको के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्होंने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म अलीगढ़ में देखा गया था। फिल्म काफी सराहना हासिल हुई थीं। आगे पढ़ें

आखिर क्यों उलझकर रह गई है रितिक-कंगना की कानूनी लड़ाई
मुंबई: रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच फसाद अब भी जारी है। इस विवाद में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। अब खबर आई है कि कंगना के वकील ने रितिक रोशन द्वारा सौंपे गए ई मेल्स को संदर्भ से परे, अविश्वसनीय और असत्यापित कहा है, लेकिन रितिक के वकीलों ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कंगना से सवाल उठाया है कि उनकी लड़ाई का मकसद क्या है। आगे पढ़ें

फिल्मों के अलावा अब ये भी करेंगी सनी लियोन
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने काफी कम समय में अपने बेहतरीन से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। लेकिन सिर्फ अभिनय से सनी संतुष्ट नहीं हैं अब वह बाकी क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहती हैं। सनी अब लेखिका के रूप में भी अपने करियर में नई भूमिका निभाने को तैयार हैं। सनी ने 'स्वीट ड्रीम्स' नामक एक किताब लिखी है जिसमें 12 लघु कहानियां है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

कोहली पर धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना
पुणे: रायल चैलेंजर्स बंेगलूर के कप्तान विराट कोहली पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। कोहली और एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों के दम पर बेंगलूर ने पुणे को 13 रन से हराया।

शिराज, मैराज और गुरप्रीत की विश्व कप में अच्छी शुरूआत
रियो दि जिनेरियो: भारतीय निशानेबाजों शिराज शेख और मैराज अहमद खान ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की स्कीट और गुरप्रीत सिंह ने रैपिड फायर पिस्टल में उम्दा शुरूआत की। क्रोएशिया की स्जेजाना पी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उसने क्वालीफाइंग दौर में 594 और फाइनल में 458 . 8 अंक बनाये। जर्मनी की बारबरा ई को रजत पदक मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत