1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी होंगे दादा साहब फाल्के (क्रिटिक्स च्वॉइस) से सम्मानित

मनोज बाजपेयी होंगे दादा साहब फाल्के (क्रिटिक्स च्वॉइस) से सम्मानित

 Published : Apr 23, 2016 04:01 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 06:04 pm IST

मनोज वाजपेयी ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शको के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्होंने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।

manoj- India TV Hindi
manoj

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शको के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उन्होंने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म अलीगढ़ में देखा गया था। फिल्म काफी सराहना हासिल हुई थीं। अब अपने अभिनय के दम पर खास मुकाम बनाने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी को इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स च्वॉइस) की श्रेणी में यह अवॉर्ड मिलेगा। फिल्म में मनोज वाजपेयी के साथ राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। शइ फिल्म में मनोज ने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया था।

इसे भी पढ़े:- माधुरी की खूबसूरती का मुरीद हूं : मनोज वाजपेयी

हंसल मेहता ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा, "फिल्म 'अलीगढ़' में प्रोफेसर रामचंद्र सिरस के किरदार के लिए मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स च्वॉइस) की श्रेणी में दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा।"

वहीं, मनोज ने कहा कि वह इस उपलब्धि पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्यार और प्रशंसा के लिए सभी का धन्यवाद किया।

मनोज ने ट्वीट कर कहा, "आपके अभूतपूर्व प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद। बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

यह पुरस्कार समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।

मनोज वाजपेयी की आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' है, जो 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह ट्रैफिक कांस्टेबल की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन