राष्ट्रीय खबरें-
Exclusive: आतंकियों को पर्रिकर की खुली चेतावनी, मिलेगा करारा जवाब
पठानकोट एअर बेस हमले पर देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज मुखर होकर कहा कि भारत इस हमले के मास्टर माइंड पर अपनी इच्छा से जवाबी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकियों को भेजने वालों को उनकी सजा मिलेगी। अब आतंकियों को उन्हीं की जुबान में जवाब मिलेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकियों पर कार्रवाई कब की जाएगी इसका वक्त पहले से नहीं बताया जाएगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें
अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू का हुआ आगाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुखर्जी भी पहुंचे
विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू की औपचारिक शुरूआत हो गई है। फ्लीट रिव्यू की शुरुआत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ हुई। प्रणब मुखर्जी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू इस मौके पर मौजूद थे। हिंद महासागर में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान 50 मुल्कों की नौसेना का जमावड़ा लगा है। अलग अलग देशों से 24 युद्धपोत और 24 विदेशी नौसेना प्रमुख, 90 विदेशी प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। पढ़ने के लिए क्लिक करें
IPL: सबसे महंगे बिके वाटसन, युवी, मोरिस और मोहित ने मारी बाजी
इंडियन प्रीमियरी लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए शनिवार को हुई नीलामी में आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन सबसे महंगे बिके। इसके अलावा युवराज सिंह, क्रिस मोरिस और मोहित शर्मा के लिए जबरदस्त बोली लगी। वाटसन को रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा। पढ़ने के लिए क्लिक करें
डिप्टी CM ने जताई साजिश की आशंका, दिव्यांश के साथ हुआ दुष्कर्म?
दिल्ली के रेयान स्कूल के छात्र दिव्यांश की मौत के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम ने दिव्यांश के साथ दुष्कर्म किए जाने से इनकार नहीं किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए। पढ़ने के लिए क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
ताइवान में भूकंप से इमारतें ढहीं, तीन लोगों की मौत
दक्षिणी ताइवान में आज 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण 16 मंजिले एक इमारत: टावर ब्लॉक: के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें 10 माह का एक शिशु भी शामिल हैं। बचावकर्मीर् इमारत में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें
रिपोर्ट में दावा: रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार नॉर्थ कोरिया, ईंधन भरने का काम शुरू किया
अमेरिकी उपग्रह के आंकड़ों के अनुसार उत्तर कोरिया की योजना अंतरराष्ट्रीय विरोध के बीच इसी महीने एक रॉकेट लॉन्च करने की है और संभव है कि उसने इसके लिए राकेट में ईंधन भरने का काम शुरू किया हो। जापान के एक समाचार पत्र ने एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए यह खबर दी है। जापान पहले ही इस रॉकेट को मार गिराने की चेतावनी दे चुका है।
बिजनेस की खबरें-
GST Bill: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जताई उम्मीद, इस बजट सत्र में पास होगा जीएसटी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उम्मीद जताई कि विपक्षी दल बात समझेंगे और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जल्दी ही एक हकीकत बनेगा। जीएसटी पर संविधान संशोधन विधेयक राज्य सभा में अटका है जहां मौजूदा सरकार का बहुमत नहीं है। मंत्री ने यहां दो दिन के भारत निवेश सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा, ज्यादातर राजनीतिक दल जीएसटी का समर्थन कर रहे हैं और मुझे भरोसा है कि बाकी दलों को भी बात समझ में आएगी और यह कानून इसी बजट सत्र में पारित होकर जल्दी ही वास्तविकता बनेगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें
TV विज्ञापन देने में सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनी पतंजलि आयुर्वेद, पीछे छोड़ा कैडबरी, पारले और हॉर्लिक्स को
बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने कारोबारी ग्रोथ के मामले में ही नहीं बल्की टीवी विज्ञापन के मामले में भी बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। 23 से 29 जनवरी के दौरान टीवी पर विज्ञापन दिखाने के मामले में पतंजलि आयुर्वेद सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बनकर उभरी है। इस मामले में इसने कैडबरी, पारले, पॉन्ड्स और हॉर्लिक्स जैसे ब्रांड को भी पीछे छोड़ दिया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
देखिए क्या रहा 'घायल...' का पहले दिन का कलेक्शन
सनी देओल के निर्देशन में बनी 'घायल वन्स अगेन' शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और सनी देओल की वापसी को देखकर दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई ही कर पाई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
OMG सलमान ने अपने बॉडीगार्ड को सबके सामने जड़ा थप्पड़!
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। वह हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते है जिससे सुर्खियों में छा जाते हैं। अब हाल ही में सलमान ने फिर से ऐसा ही कुछ कर दिया है। उन्होंने अपने ही बॉडीगार्ड को सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें
खेल की खबरें-
ICC ने क़तरे ''बिग थ्री'' के पंख, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के हुए अधिकार कम
इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (ICC) ने क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी के विवादास्पद ढांचे को समाप्त करने की दिशा में एक क़दम बड़ा दिया है। इस ढांचे के तहत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक नेशनल बोर्ड बनाया गया था जिसे ICC में अमूल चूल परिवर्तन करने थे। अगर ये परिवर्तन हो जाते तो इन तीनों देशों का विश्व में क्रिकेट से हेने वाली कमाई में हिस्सा बढ़ जाता है और उनके नवगठित कार्यकारी समिति में बहुत अधिकार हो जाते। पढ़ने के लिए क्लिक करें
U-19 वर्ल्ड कप : 4 धुरंधरों की ताबड़तोड़ पारियों से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और नामीबिया के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला फतुल्लाह में खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 349 रन बनाए।