1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2019 के पहले इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें, सबके लिए जानना है जरूरी

2019 के पहले इंटरव्‍यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें, सबके लिए जानना है जरूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 11:32 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2019 की शुरुआत एएनआई को साक्षात्कार देकर की। उन्होंने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए साल के पहले इंटरव्यू में बहुत से विषयों पर बातचीत की।

PM Modi's Interview- India TV Hindi
PM Modi's Interview Image Source : PM MODI'S INTERVIEW

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2019 की शुरुआत एएनआई को साक्षात्कार देकर की। उन्‍होंने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए साल के पहले इंटरव्‍यू में बहुत से विषयों पर बातचीत की। उन्‍होंने राम मंदिर से लेकर मॉब लिंचिंग तक और नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक से जुड़े सवालों के जवाब दिए। आइए हम यहां डालते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्‍यू से जुडी कुछ खास बातों पर एक नजर।

  • राम मंदिर के निर्माण पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगा फैसला, संविधान के तहत ही बनेगा मंदिर।
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर पर अध्‍यादेश लाने पर होगा फैसला, अभी अध्यादेश नही लाएगी सरकार।
  • एक लड़ाई से नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा।
  • 2019 का चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा, जनता का प्यार और आशिर्वाद मोदी के साथ है।
  • उर्जित पटेल ने अपनी इच्छा से व्‍यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया, 6-7 महीने पहले ही भेज दिया था इस्तीफा, उनपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था।
  • नोटबंदी कोई झटका नहीं था, हमनें देश के लोगों को एक साल पहले ही चेतावनी दे दी थी।
  • 2018 का साल मेरी नजर से काफी सफल रहा, आयुष्मान भारत से 6-7 लाख लोगों को फायदा हुआ। 2018 में देश के हर गांव में बिजली पहुंची।
  • देश में मोदी लहर बरकरार है, विरोधी भी मोदी का मैजिक मानते हैं। विपक्ष मोदी लहर, मोदी मैजिक को स्वीकार कर रहा है।
  • बीजेपी को मोदी और शाह नहीं चलाते, सिर्फ दो लोग बीजेपी को नहीं चलाते, बीजेपी कार्यकर्ताओं से चलती है।
  • टैक्स स्लैब में बदलाव जारी रहेगा, GST संसद में सर्वसम्मति से पारित हुआ, GST से पहले देश में 30-40 प्रतिशत टैक्स लगता था।  
  • मिडिल क्लास के लिे हमे सोच बदलनी पड़ेगी। मिडिल क्लास स्‍वाभिमान से जीने वाला वर्ग है। मिडिल क्लास की चिंता हमारा दायित्व है और महंगाई कम होने से मिडिल क्लास को राहत मिली है।
  • मुद्रा योजना का सबसे बड़ा लाभ मिडिल क्लास को हुआ, स्टार्टअप्स को मिडिल क्लास चला रहा है। इस वर्ग को घर बनाने के लिए सस्ते लोन सस्‍ती दरों पर मिल रहा है।
  • किसानों को बीज से बाजार तक सुविधा देनी होगी। हमने किसानों को अन्नदाता के साथ उर्जादाता बनाया। किसान की कर्जमाफी सिर्फ चुनावी स्टंट।
  • मॉब लिंचिंग का समर्थन सरासर गलत, ऐसी एक भी घटना किसी भी सभ्य सामाज को शोभा नही देती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत