1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार

भारत ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2019 11:50 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 11:50 am IST

एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेंगे।

भारत ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार- India TV Hindi
भारत ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार

नयी दिल्ली: सरकार ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यहां उसके उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उसने इस कार्यक्रम में कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने के कारण यह फैसला किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है।’’

उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत