1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में भारत-चीन सेना का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास "Hand in Hand 2016' शुरू

पुणे में भारत-चीन सेना का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास "Hand in Hand 2016' शुरू

 Written By: Ajay Kamble
 Published : Nov 18, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 04:14 pm IST

भारत और चीन की सेना का संयुक्त अभ्यास "Hand in Hand 2016' महाराष्ट्र के पुणे में शुरु हो गया है। यह भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच छठा वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है।

hand in hand 2016- India TV Hindi
hand in hand 2016

पुणे: भारत और चीन की सेना का संयुक्त अभ्यास "Hand in Hand 2016'  महाराष्ट्र के पुणे में शुरु हो गया है। यह भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच छठा वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है।

ये भी पढ़े-

आखिर इस अभ्यास का लक्ष्य क्या है?

इस अभ्यास का उददेश्य, उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के दौरान दो सेनाओं के सैन्य कौशल और विशेषज्ञता बांटना है।

औंध मिलिटरी स्टेशन पर इस प्रशिक्षण अभ्यास को शुरुवात हुई। 27 नवंबर तक यह अभ्यास चलेगा। इस अभ्यास के शुरुवात में दोनों सेना के जवानों ने अपनी जाबांजी के करतब दिखाए जिसे देखकर हर कोई हैरान रहा।

पेट पर फर्श रखकर हथौड़ी से फोड़ी गयी,हाथ से ईंट तोड़ीं गयी, हाथ और सर से बोतल को शानदार अंदाज में फोड़ने का हैरतअंगेज तरीका जवानों ने दिखाया। 7 वीं बार भारतीय सेना और चीन सेना के बीच इस प्रकार का सयुंक्त अभ्यास हो रहा है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का अनुभव साझा किया जाएगा

27 नवंबर तक चलने वाले इस अभ्यास में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का अनुभव साझा किया जाएगा। इसके साथ ही इसे कैसे रोका जाए। इस पर भी अभ्यास होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत