1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने ICJ में वह गलती नहीं की जो पाकिस्तान ने की: हरीश साल्वे

भारत ने ICJ में वह गलती नहीं की जो पाकिस्तान ने की: हरीश साल्वे

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2017 09:44 pm IST,  Updated : May 18, 2017 09:44 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में भारत की तरफ से नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का मुकदमा लड़ने वाले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने गुरुवार को कहा कि उन्हें नई दिल्ली की जीत का आभास था और इस्लामाबाद फैसले को मानने के लिए 'बाध्य' है।

Harish Salve | AP File Photo- India TV Hindi
Harish Salve | AP File Photo

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में भारत की तरफ से नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव का मुकदमा लड़ने वाले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने गुरुवार को कहा कि उन्हें नई दिल्ली की जीत का आभास था और इस्लामाबाद फैसले को मानने के लिए 'बाध्य' है। 

पिछले 40 वर्षो से वकालत कर रहे साल्वे ने एक अंग्रेजी टीवी चैनल से कहा, ‘एक वकील के रूप में आपको इस बात का आभास हो जाता है कि जज किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, और जब मैं दलील सामने रख रहा था, तो अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का अहसास कर रहा था। जजों से जुड़ाव महसूस कर रहा था। मेरे लिए यह संतुष्टि की बात थी कि वह जुड़ाव मैंने उस वक्त नहीं देखा, जब दूसरा पक्ष (पाकिस्तानी वकील) अपनी दलील सामने रख रहा था।’ साल्वे ने कहा कि भारत ने वह गलती नहीं की, जो पाकिस्तान ने किया, हमने यह सुनिश्चित किया कि अदालत को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि हम उन्हें भारत तथा पाकिस्तान के बीच किसी तरह की हिंसा या खींचतान में घसीट रहे हैं।

साल्वे ने कहा कि ICJ का फैसला मानने के लिए पाकिस्तान बाध्य है। उन्होंने कहा, ‘अदालत ने स्पष्ट किया है कि उनका फैसला बाध्यकारी है। ICJ ने पाकिस्तान से कहा है कि 'आप अदालत को बताएं कि आप क्या कदम उठा रहे हैं। हम आप पर नजर रख रहे हैं'।’ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर भारत की जीत के लिए साल्वे के प्रति अपना आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ICJ के समक्ष भारत के मामले को प्रभावी ढंग से रखने के लिए हम हरीश साल्वे के आभारी हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत